साक्षात्कार का सामना करने से घबराना कैसा ! जिस पद के लिए आपने आवेदन
किया है और उस पद के लिए जो भी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी हैं,
उससे सम्बन्धित सवाल ही आपसे साक्षात्कार में पूछे जायेंगे उस विषय के तो
आप अच्छे जानकार हैं, तभी तो आपने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किये। इसके
लिये तो आपको अपने आप पर गर्व करना चाहिए और आपके अन्दर आत्मविश्वास पैदा
होना चाहिए, जरा सोचिए, आप कितने सौभाग्यशाली हैं। एक पद के लिए हजारों
प्रत्याशी लिखित परीक्षा में बैठते हैं और उन हजारों में से चुने हुए कुछ
प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को ही उत्तीर्ण घोषित कर साक्षात्कार के लिए
बुलाया जाता है।
0 comments
Post a Comment